Liquor Shop Closed : मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर…! कल बंद रहेंगे शराब दुकानें…कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Liquor Shop Closed : मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर…! कल बंद रहेंगे शराब दुकानें…कलेक्टर ने जारी किया आदेश

गरियाबंद, 31 मई। Liquor Shop Closed : गरियाबंद में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जनपद पंचायत छुरा के ग्राम पंचायत करकरा में सरपंच पद के उपचुनाव के मद्देनजर इलाके में शुष्क दिवस (Dry Day) घोषित किया गया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एस. उइके ने आदेश जारी करते हुए खड़मा स्थित विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान को मतदान समाप्ति से 48 घंटे पहले बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

क्यों लिया गया यह फैसला?

चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और बिना किसी बाधा के संपन्न कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान किसी भी प्रकार की शराब की बिक्री, परिवहन, भंडारण या अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक रहेगी।

सख्त निगरानी के निर्देश

प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ सख्त निगरानी के आदेश दिए हैं। किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

राज्य खबर