Raipur Murder Case: मंदिर हसौद में युवक की हत्या…निर्दलीय पार्षद समेत 4 हिरासत में

Raipur Murder Case: मंदिर हसौद में युवक की हत्या…निर्दलीय पार्षद समेत 4 हिरासत में

रायपुर, 29मई|Raipur Murder Case:  राजधानी रायपुर से लगे मंदिर हसौद क्षेत्र में 22 मई से लापता युवक भुवनेश्वर यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में निर्दलीय पार्षद नोहर दास उर्फ गोलू रात्रे समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पानी को लेकर हुए विवाद और गाली-गलौज के बाद आरोपियों ने भुवनेश्वर यादव की कथित तौर पर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को महानदी किनारे रेत में दफना दिया गया था, ताकि घटना को छिपाया जा सके।

पुलिस को जांच के दौरान महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Breaking News