CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ के 7 ज़िलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’…! तेज़ हवाओं और बारिश की चेतावनी…मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी
रायपुर, 31 मई। CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने प्रदेश के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार सुबह तक कई इलाकों में तेज़ आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है।
प्रदेश के दक्षिण और उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं। लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
राज्य खबर
