Raipur Murder Case : रायपुर में सनसनी…! पार्षद ने दोस्त के साथ मिलकर की युवक की हत्या..!. शव महानदी के किनारे रेत में दबाया…पुलिस ने किया सच का खुलासा

Raipur Murder Case : रायपुर में सनसनी…! पार्षद ने दोस्त के साथ मिलकर की युवक की हत्या..!. शव महानदी के किनारे रेत में दबाया…पुलिस ने किया सच का खुलासा

रायपुर, 29 मई। Raipur Murder Case : राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। पुलिस ने पार्षद नोहर दास रात्रे उर्फ गोलू रात्रे समेत चार लोगों को युवक की हत्या और शव को महानदी किनारे रेत में दफनाने के आरोप में हिरासत में लिया है।

मृतक की पहचान भुनेश्वर यादव (38) निवासी इंदिरा कॉलोनी मंदिर हसौद के रूप में हुई है। मामले का खुलासा पुलिस की तकनीकी जांच और आरोपियों से सख्त पूछताछ के बाद हुआ।

शराब पार्टी में हुआ विवाद, फिर हुई हत्या

पुलिस के मुताबिक, 22 मई की रात पार्षद नोहर दास रात्रे के गोदाम में शराब पार्टी चल रही थी। इसी दौरान शराब खत्म होने और आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गाली-गलौज और मारपीट के बाद, नोहर दास रात्रे, अमित राजपूत और हेमचंद बंजारे उर्फ सोनू ने मिलकर भुनेश्वर यादव की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

शव को महानदी किनारे रेत में दबाया

हत्या के बाद आरोपी घबरा गए और सबूत मिटाने के लिए शव को ब्रेजा कार में रखकर महासमुंद जिले के ग्राम नांदगांव के पास महानदी किनारे ले गए। वहां, रेत में गड्ढा खोदा गया फिर शव को दफनाया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 28 मई को शव बरामद किया। परिजनों ने शव की पहचान भुनेश्वर यादव के रूप में की। मंदिर हसौद पुलिस ने, सीसीटीवी फुटेज खंगाले। संदिग्धों से पूछताछ की। तकनीकी साक्ष्य जुटाए। जिसके बाद आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने मामले में, पार्षद नोहर दास रात्रे उर्फ गोलू रात्रे, अमित राजपूत, हेमचंद बंजारे और श्रवण जांगड़े को हिरासत में लिया है। आगे की कार्रवाई महासमुंद पुलिस द्वारा की जा रही है।

National