Murder Mystery Solved : कोमल वर्मा हत्याकांड का बड़ा खुलासा…! अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग बनी मौत की वजह

Murder Mystery Solved : कोमल वर्मा हत्याकांड का बड़ा खुलासा…! अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग बनी मौत की वजह

कवर्धा, 31 मई। Murder Mystery Solved : जिले के चर्चित कोमल वर्मा हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। ग्राम बैहरसारी निवासी लापता युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने महिला, उसके पति और देवर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक पर एक महिला को कथित रूप से अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप था। इसी विवाद और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आरोपियों ने हत्या की साजिश रची। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिनों पहले कोमल वर्मा लापता हो गया था। बाद में उसका शव बोरी में बंद हालत में ग्राम सोंढा के पास मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग मिले। पुलिस का दावा है कि महिला और उसके परिवार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था, जिसके बाद महिला ने अपने पति और देवर के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बोरी में भरकर सुनसान इलाके में फेंक दिया गया ताकि पहचान छिपाई जा सके। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले (Murder Mystery Solved) से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है। इस खुलासे के बाद पूरे इलाके में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
क्राइम न्यूज