Scam Alert : Serial Number का खेल…और 35 लाख गायब…! राजधानी में हाईटेक ठगी से हड़कंप…पुलिस और IT विभाग अलर्ट

Scam Alert : Serial Number का खेल…और 35 लाख गायब…! राजधानी में हाईटेक ठगी से हड़कंप…पुलिस और IT विभाग अलर्ट

रायपुर, 14 अप्रैल। Scam Alert : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हवाला कारोबार के बीच एक फिल्मी अंदाज की ठगी ने सनसनी फैला दी है। यहां प्लाईवुड कंपनी के कर्मचारी को आधा नोट दिखाकर सीरियल नंबर मिलान के बहाने 35 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी वारदात के बाद फरार हैं।

आधे नोट से खेला बड़ा खेल

मामला तेलीबांधा पुलिस थाना क्षेत्र का है। मुंबई निवासी करण शर्मा अपने मालिक के कहने पर 35 लाख रुपये लेकर रायपुर पहुंचा था, जिसे उसे एक व्यक्ति से लेकर दूसरे को सौंपना था। पहले शख्स ने आधा नोट दिखाकर सीरियल नंबर मैच कराया और पैसे ले लिए। इसके बाद दूसरे व्यक्ति ने कॉल कर वही नंबर बताते हुए पैसे ले लिए और यहीं पूरा खेल हो गया।

मंदिर के पास हुआ सौदा

दूसरे आरोपी ने करण को श्री राम मंदिर के पास बुलाया, जहां बिना शक के उसने पूरी रकम सौंप दी। बाद में जब नोट का मिलान हुआ, तो पता चला कि नंबर पूरी तरह फर्जी था। पीड़ित ने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।

हवाला एंगल से बढ़ी जांच

मामले में हवाला कनेक्शन सामने आने के बादआयकर विभाग भी सक्रिय हो गया है। लेन-देन के स्रोत और नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है। जानकारों के मुताबिक, रायपुर में रोजाना करीब 30 करोड़ रुपये का हवाला कारोबार होता है। यह नेटवर्क मुंबई, झारखंड के साथ-साथ दुबई, श्रीलंका और नेपाल तक फैला हुआ बताया जाता है।

पहले भी सामने आ चुके हैं मामले

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हवाला के जरिए अफसरों और नेताओं तक पैसे पहुंचने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। महादेव बेटिंग (Scam Alert) ऐप मामला में भी हवाला नेटवर्क का जिक्र हो चुका है।

राज्य खबर