Vidya Samiksha App : गुजरात मॉडल से आगे निकला छत्तीसगढ़…! शिक्षा में निगरानी के लिए हाईटेक सिस्टम लागू…विद्या समीक्षा एप्प से होगी शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज
रायपुर, 23 सितंबर। Vidya Samiksha App : स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, अनुशासित और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के उद्देश्य से ‘विद्या समीक्षा एप्प’ लॉन्च किया है। यह मोबाइल एप्लिकेशन अब गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और सभी शिक्षकों के लिए इसे डाउनलोड कर पंजीयन कर उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है।
इस एप्प की सबसे विशेष बात यह है कि इसमें जियो-फेंसिंग फीचर शामिल किया गया है, जिसके तहत शिक्षक केवल स्कूल परिसर के अंदर उपस्थित रहने पर ही अपनी उपस्थिति दर्ज कर सकेंगे। यह तकनीक उपस्थिति प्रणाली को फुलप्रूफ बनाती है और घर से उपस्थिति दर्ज करने जैसी अनियमितताओं पर पूर्ण विराम लगाती है।
एजुकेशन

