Meat Shop Ban Demand in Delhi : दिल्ली में अवैध मीट दुकानों पर ताला, पर्यावरण मंत्री सिरसा का बड़ा ऐलान – टास्क फोर्स का गठन शुरू

Meat Shop Ban Demand in Delhi : दिल्ली में अवैध मीट दुकानों पर ताला, पर्यावरण मंत्री सिरसा का बड़ा ऐलान – टास्क फोर्स का गठन शुरू

Meat Shop Ban Demand in Delhi

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में नई सरकार के गठन के बाद तेज़ी से लिए जा रहे फैसलों के तहत अब अवैध मीट की दुकानों और शराब के ठिकानों पर शिकंजा कसा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक शनिवार को पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर इस दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

बैठक के बाद मंत्री सिरसा ने कहा कि अब जो दुकानें अवैध तरीके से या अनुचित स्थानों पर चलाई जा रही हैं – जैसे कि धार्मिक स्थलों और स्कूलों के पास – उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, “मांस बेचना समस्या नहीं है, लेकिन जब यह गैरकानूनी तरीके से हो या ग़लत जगह पर हो, तो अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

Meat Shop Ban Demand in Delhi

24 घंटे का अल्टीमेटम

मंत्री सिरसा ने यह भी बताया कि इस काम के लिए एक टास्क फोर्स का गठन कर दिया गया है, जो तुरंत कार्रवाई शुरू करेगी। अवैध दुकानों को सिर्फ 24 घंटे का समय दिया जाएगा नियमों के तहत आने के लिए। इसके बाद कड़ी कार्रवाई होगी।

निर्माण स्थलों पर भी सख्ती
  • हाल ही में हुए मुस्तफाबाद हादसे के बाद मंत्री ने कहा कि अब दिल्ली में 500 गज से बड़े सभी निर्माण स्थलों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी।
  • हर साइट पर एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग डिवाइस लगाना अनिवार्य होगा।
  • ये डिवाइस सीधे विभाग के हेडक्वार्टर से जुड़ी होंगी।
  • जैसे ही प्रदूषण का स्तर तय सीमा से ऊपर जाएगा, तुरंत चेतावनी जारी की जाएगी।

Meat Shop Ban Demand in Delhi

सरकार का सख्त संदेश

मंत्री सिरसा ने दो टूक कहा, “दिल्ली को स्वच्छ, सुरक्षित और प्रदूषण-मुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है। इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अवैध गतिविधियों को अब किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

read more – Diarrhea Outbreak In Bilaspur : बिलासपुर में डायरिया का कहर, दो वार्डों में 100 से ज्यादा बीमार, गंदे पानी की सप्लाई से फैला संक्रमण

 

Breaking News National News and Politics