AB News

CHHATTISGARH WEATHER NEWS : छत्तीसगढ़ में डोंगरगढ़ सबसे गर्म, 10 जिलों का तापमान 33 डिग्री के पार

CHHATTISGARH WEATHER NEWS

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। डोंगरगढ़ में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है, जो राज्य में सबसे अधिक है। ​​​​​​छत्तीसगढ़ में आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को प्रदेश के डोंगरगढ़ में दिन का तापमान सबसे ज्यादा 37.1 डिग्री रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 11.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।रायपुर में आज मौसम साफ रहेगा। राजधानी में आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

10 जिलों का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो राज्य में सबसे कम है।मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की आशंका जताई है।गर्मी से बचने के लिए लोगों को सलाह दी गई है कि , वे धूप में निकलने से बचें।पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।हल्के रंग के कपड़े पहनें।घर से बाहर निकलते समय छाता या टोपी का इस्तेमाल करें।

READ MORE – CHHATTISGARH NEWS : रायपुर के युवक को जादुई करतब दिखाकर ठगा गया

राज्य के कुछ प्रमुख शहरों का तापमान:-

रायपुर में बढ़ने लगा तापमान

रायपुर में अब तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यहां अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री दर्ज किया गया है।

READ MORE – RAJNANDGAON FRAUD : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाला गिरफ्तार

Exit mobile version