AB News

CG Monsoon Update 2024 : मौसम विभाग ने आगामी चौबीस घंटों दी प्रदेश में गरज-चमक के साथ के साथ बारिश की चेतावनी, कुछ क्षेत्रों में लू चलने की संभावना

CG Monsoon Update 2024

रायपुर। प्रदेश में अब दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं। तो वही मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों में छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी बीजापुर और सुकमा तक पहुंचा है। अगले चार-पांच दिनों में प्रदेश के अन्य हिस्सों में पहुंचने की संभावना है। हालांकि रविवार को सरगुजा संभाग के कुछ क्षेत्रों में लू चलने की आशंका बताई गई है।

CG Monsoon Update 2024

शनिवार को रायपुर सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा, साथ ही कई क्षेत्रों में गर्म हवा के चलने से उमस में भी बढ़ोतरी रही। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 6.1 डिग्री ज्यादा है।

रविवार को राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही अंधड़ और बारिश की संभावना है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी।

Exit mobile version