AB News

Bangladesh Quota Violence : बांग्लादेश में आरक्षण के विरोध में 32 लोगो की मौत, प्रदर्शनकारियों ने टीवी स्टेशन में लगाई आग

Bangladesh Quota Violence

बांग्लादेश में छात्रों द्वारा सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन अब उग्र हो गया है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने गुरुवार शाम को बांग्लादेश के मुख्य सरकारी टीवी चैनल BTV के मुख्यालय को आग के हवाले कर दिया गया। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम को सैकड़ों प्रदर्शनकारी BTV ऑफिस के कैंपस में घुस आए और 60 से ज्यादा गाड़ियों में आग लगा दी।

read more – IPS ARUN DEV GAUTAM : IPS अरुण देव गौतम होंगे प्रदेश के नए DGP, वर्तमान डीजीपी अशोक जुनेजा की अगस्त में रिटायरमेन्ट

वही एक दिन पहले प्रधानमंत्री शेख हसीना ने BTV ऑफिस पर आकर देश को संबोधित किया था। अब तक, बांग्लादेश में हिंसा में मरने वालों की संख्या 32 हो गई है।

बता दें कि सैकड़ों प्रदर्शनकारी सिविल सेवा भर्ती नियमों में सुधार की मांग कर रहे थे। इस दौरान दंगा पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। हालांकि, प्रदर्शन कर रहे छात्र नहीं रुके। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर रबर की गोलियां चलाईं। इससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई।

Bangladesh Quota Violence

बांग्लादेश में जारी हिंसा के बाद वहां से भारतीयों ने पलायन शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार हिंसा के बाद वहां फंसे 300 से अधिक भारतीय, नेपाली और भूटानी नागरिक मेघालय पहुंच गए हैं। इनमें से अधिकांश छात्र हैं। वही असम सरकार पड़ोसी देश में रह रहे अपने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार विदेश मंत्रालय के संपर्क में है।

Exit mobile version