spot_img
Wednesday, October 22, 2025

Cornea Damage : दिवाली पर बच्चे के हाथ में फटा पटाखा…! चली गई आंख की रोशनी

बीड, 21 अक्टूबर। Cornea Damage : महाराष्ट्र के बीड शहर में दीपावली के उत्सव के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सोमवार शाम...

Latest Posts

Bees Attack On Students Of Korba : मधुमक्खियों के हमले से कोरबा के आत्मानंद स्कूल के कई छात्र घायल, 15 बच्चे घायल

Bees Attack On Students Of Korba

कोरबा। कोरबा जिले के करतला विकासखंड के स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में उस वक्त विद्यार्थी और शिक्षकों में हड़कंप मच गया जब मधुमक्खियों के झुंड ने सोमवार की सुबह बच्चों पर हमला कर दिया।यहां मधुमक्खियों के हमले में 15 विद्यार्थी घायल हो गए।

सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। घटना के दौरान स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद स्कूल में खतरे को देखते हुए अन्य बच्चों को छुट्टी दे दी गई।

READ MORE – LOK SABHA ELECTION 2024 : छत्‍तीसगढ़ सीमावर्ती राज्यों की सीमा पर निगरानी, 36 हजार सुरक्षाकर्मी होंगे तैनात

मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा जिले के करतला विकासखंड में संचालित स्वामी आत्मानंद स्कूल में सोमवार सुबह यह घटना तब घटित हुई जब बच्चे स्कूल के मैदान में खेल रहे थे। इसी दौरान स्कूल परिसर के अंदर मौजूद पीपल के पेड़ पर बने मधुमक्खियों के छत्ते को किसी पक्षी ने छेड़ दिया।

इसके बाद मधुमक्खियों के झुंड ने बच्चों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से बच्चों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय के प्राचार्य त्रिलोक सिंह सहित अन्य शिक्षक मौके पर पहुंचे कर घायल बच्चों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करतला ले जाने का काम किया। सूचना पर बच्चों के अभिभावक भी अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल अभी सभी बच्चे खतरे से बाहर है।

READ MORE – LOK SABHA ELECTION 2024 : चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के मार्गदर्शन के लिए जारी आदर्श आचार संहिता की जानकारी, नियमों का पालन करें

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.