PM Awas Yojana से बदली जिंदगी… बिलासपुर के परिवार को मिला पक्का घर…मौसम की मार से मिली मुक्ति… परिवार में लौटी खुशियां

PM Awas Yojana से बदली जिंदगी… बिलासपुर के परिवार को मिला पक्का घर…मौसम की मार से मिली मुक्ति… परिवार में लौटी खुशियां

रायपुर, 16 अप्रैल। PM Awas Yojana : बिलासपुर के धुरीपारा, मंगला निवासी सुकृता पटेल और लक्ष्मीन रजक वर्षों से कच्चे मकान में रहकर कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे थे। बरसात में टपकती छत, गर्मी में तेज तपन और सर्दी में असुविधा ने उनके जीवन को लगातार चुनौतीपूर्ण बनाए रखा था। सीमित संसाधनों के बीच परिवार किसी तरह अपना जीवन यापन कर रहा था।

प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का घर

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत इस परिवार को पक्का घर उपलब्ध कराया गया, जिससे उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है। लंबे समय से अधूरे सपने को पूरा होने के बाद अब उन्हें सुरक्षित और मजबूत आवास मिल गया है।

जीवन में आई सुरक्षा और स्थिरता

पक्का घर मिलने के बाद परिवार के जीवन में स्थिरता और सुरक्षा की भावना बढ़ी है। अब उन्हें मौसम की मार का डर नहीं सताता और बच्चों को भी सुरक्षित व बेहतर वातावरण मिल रहा है।

परिवार की खुशी और नई उम्मीदें

सुकृता पटेल और लक्ष्मीन रजक ने कहा कि यह घर उनके लिए केवल एक मकान नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की नींव है। पक्के घर ने उनके जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास भर दिया है।

राज्य खबर स्पेशल