नागपुर, 14 अप्रैल। Drug Smuggling Bust : ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की मुंबई जोनल यूनिट ने एक अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन में महाराष्ट्र के Nagpur से 210 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपये आंकी गई है। मामले में अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
ट्रक में ऐसे छुपाया गया था गांजा
NCB को 11 अप्रैल 2026 को मिली खुफिया सूचना के आधार पर टीम ने नागपुर में एक संदिग्ध ट्रक को रोका। पश्चिम बंगाल नंबर के इस ट्रक की तलाशी लेने पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ। मेटल शीट्स के बीच बेहद चालाकी से 210 किलो गांजा छिपाकर रखा गया था, ताकि किसी को शक न हो।
मौके पर 2 आरोपी गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान पी. कुमार और आर. कुमार को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि यह गांजा Sambalpur से लाया गया था, जो अवैध गांजा सप्लाई का बड़ा हब माना जाता है।
नेटवर्क से जुड़े और 2 सप्लायर भी पकड़े गए
जांच आगे बढ़ाते हुए NCB ने नागपुर के दो स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर पाटिल और वर्मा को भी गिरफ्तार किया। ये आरोपी महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों में गांजे की सप्लाई करने वाले थे।
कई बड़े शहर थे निशाने पर
जांच में सामने आया है कि यह खेप नागपुर, अमरावती, अकोला, नासिक, पुणे और मुंबई जैसे शहरों में सप्लाई की जानी थी। वहां से इसे छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर लोकल नेटवर्क के जरिए ग्राहकों तक पहुंचाया जाता।
NCB का बड़ा बयान
NCB ने कहा कि यह कार्रवाई ‘नशा मुक्त भारत 2047’ अभियान का हिस्सा है और संगठित ड्रग सिंडिकेट्स के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
जनता से अपील
NCB ने लोगों से अपील की है कि ड्रग्स से जुड़ी किसी भी जानकारी को तुरंत साझा करें। इसके लिए MANAS नेशनल हेल्पलाइन नंबर
1933 जारी किया गया है, जहां गुप्त रूप से सूचना दी जा सकती है।