Paddy Procurement Centre : धान खरीदी संकट पर हमला…! किसान आत्महत्या प्रयास के बाद कांग्रेस आक्रामक…आज उरला केंद्र में उग्र विरोध प्रदर्शन

Paddy Procurement Centre : धान खरीदी संकट पर हमला…! किसान आत्महत्या प्रयास के बाद कांग्रेस आक्रामक…आज उरला केंद्र में उग्र विरोध प्रदर्शन

रायपुर/बिरगांव, 07 दिसंबर। Paddy Procurement Centre : प्रदेश में धान खरीदी को लेकर जारी विवाद और किसानों की परेशानियों के बीच कांग्रेस ने आज बड़ा प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। धान खरीदी केंद्र सोसाइटी उरला (बिरगांव) में आज 7 दिसंबर दोपहर 12 बजे भाजपा सरकार का पुतला दहन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शहर और ग्रामीण दोनों कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

किसान की आत्महत्या प्रयास से बढ़ा आक्रोश

बागबाहरा के सेनभाठा गांव में किसान मनबोध द्वारा टोकन न मिलने से क्षुब्ध होकर गला काटकर आत्महत्या का प्रयास करने की घटना के बाद प्रदेशव्यापी आक्रोश देखा जा रहा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह केवल एक किसान की कहानी नहीं, बल्कि लाखों किसानों की पीड़ा है।

कांग्रेस का आरोप

कांग्रेस ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदने का वादा, लेकिन खरीदी सिर्फ 15–16 क्विंटल। टोकन के नाम पर किसानों से ठगी। पटवारी ऑफिस में बैठकर गिरदावरी, फील्ड में नहीं जा रहे। बिचौलियों की जेब भर रही, किसान बर्बाद हो रहा। इसी किसान-विरोधी नीतियों के खिलाफ आज आंदोलन किया जा रहा है। प्रदर्शन का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर शहर, जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण, तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिरगांव के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे, शहर अध्यक्ष कुमार शंकर मेनन और ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, किसानों, युवाओं और महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
Breaking News