Sand Mine Lease Allotment : महासमुंद में रेत खनन पट्टे के आवंटन के लिए इलेक्ट्रॉनिक नीलामी…! कब यहां देखें…?

Sand Mine Lease Allotment : महासमुंद में रेत खनन पट्टे के आवंटन के लिए इलेक्ट्रॉनिक नीलामी…! कब यहां देखें…?

महासमुंद, 26 अक्टूबर। Sand Mine Lease Allotment : कलेक्टर कार्यालय (खनिज शाखा) महासमुंद ने छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के तहत महासमुंद तहसील के ग्राम खड़सा और मोहकम में रेत खदान उत्खनन पट्टा आबंटन के लिए इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) आयोजित करने की घोषणा की है।

खनिज अधिकारी ने बताया कि इच्छुक और अर्हता प्राप्त बोलीदार इस नीलामी में भाग ले सकते हैं। तकनीकी एवं वित्तीय बोली 14 नवंबर से 20 नवंबर 2025 तक जमा की जाएगी। बोलियां केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वीकार की जाएंगी।

अधिक जानकारी और बोली प्रक्रिया के लिए कलेक्टर कार्यालय की वेबसाइट और ऑनलाइन पोर्टल पर संपर्क किया जा सकता है।

राज्य खबर