Goat Theft Gang : बकरी चोरी गिरोह का पर्दाफाश…! आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार…6.5 लाख का माल जब्त

Goat Theft Gang : बकरी चोरी गिरोह का पर्दाफाश…! आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार…6.5 लाख का माल जब्त

खरोरा, 27 सितंबर। Goat Theft Gang : थाना खरोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिठिया में हाल ही में हुई बकरा-बकरी चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस प्रकरण में एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं थाना खरोरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें चोरी के पशु खरीदने वाला एक क्रेता भी शामिल है।

घटना का विवरण

प्रार्थी गोविंद यादव ग्राम बिठिया, खरोरा निवासी हैं, जो बकरी पालन का कार्य करते हैं। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी कि 15-16 सितंबर 2025 की रात, अज्ञात चोरों ने कमरे के बाहर सांकल लगाकर, बकरी वाले कमरे का ताला तोड़कर 17 नग बकरा/बकरी चुरा लिए। चोर चारपहिया वाहन में भरकर उन्हें लेकर फरार हो गए थे।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, संदिग्ध वाहन की पहचान कर रूट ट्रैकिंग की गई। मुखबिरों की सूचना पर संदिग्धों की पहचान की गई। अंततः 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिन्होंने चोरी करना स्वीकार किया। 1 क्रेता सोहेल खान को भी पकड़ा गया, जिसने चोरी की 9 बकरा/बकरी को काटकर बेचने की बात कबूली।

जब्त सामग्री

आरोपियों के पास से चोरी की 08 बकरियां, ₹5,500 नकद, 1 जाइलो चार पहिया वाहन, 1 मोटरसाइकिल जब्त की गई है, जिसका बाजार मूल्य करीब ₹6,50,000 आंका गया है। आरोपियों के खिलाफ अपराध संख्या 638/25, धारा 331(4), 305(ए), 238(सी), 317(2), 3(5) आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. मोह. अशरफ कुरैशी (21), शिवाजी चौक, चरौदा, भिलाई
  2. मोह. अकरम (30), सिलयारी, थाना धरसींवा
  3. मोह. सरवर (20), संगम चौक, चरौदा, भिलाई
  4. मोह. ईरशाद कुरैशी (22), फरीद नगर, सुपेला, दुर्ग
  5. मोह. हुसैन (19), फरीद नगर, सुपेला, दुर्ग
  6. सोहेल खान (24), फरीद नगर, सुपेला, दुर्ग (क्रेता)

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड:

मोह. अशरफ कुरैशी, मोह. अकरम, और मोह. ईरशाद कुरैशी पूर्व में भी बकरी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं।सभी आरोपी दुर्ग जिले के विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं और संगठित तरीके से बकरी चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

थाना खरोरा पुलिस ने कहा कि, यह एक सुनियोजित चोरी की वारदात थी जिसमें अंतरजिला गिरोह संलिप्त था। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में आगे बढ़ाया जा रहा है। आगे की जांच जारी है।

क्राइम न्यूज