Murder of Mother : जशपुर से विभत्स घटना…! मां की हत्या कर टुकड़ों में काटा…फिर शव के पास बैठकर गाने लगा गाना…यहां देखें VIDEO
जशपुर, 26 अगस्त। Murder of Mother : जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में एक विभत्स घटना सामने आई है। यहां जीत राम यादव ने अपनी ही मां गुला बाई पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने मां का शव कई टुकड़ों में बंट गया। घटना कुनकुरी के रेस्ट हाउस के सामने स्थित बेदरभद्रा बस्ती में हुई।
इस अमानवीय घटना को अंजाम देने के बाद जीत राम शव के पास बैठकर गाना गाने लगा। हाथ में कुल्हाड़ी थामे बैठे आरोपी को देखकर पूरे गांव में दहशत फैल गई और लोग इकट्ठा हो गए।
बहरहाल, घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी लाश के पास हथियार लेकर बैठा था और किसी को पास आते देख कुल्हाड़ी लहराने लगता। इस वजह से लोग उसके करीब जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को काबू में लेकर गिरफ्तार किया और कुल्हाड़ी जब्त कर ली।
Breaking News राज्य खबर

