Chhattisgarh Congress Committee
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट रायपुर पहुंच चुके हैं। पायलट का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा है। जिसमे वो आने वाले समय में जो गतिविधियां होंगी उनको लेकर चर्चा करेंगे। वही छत्तीसगढ़ में उप चुनाव, पालिका के चुनाव पर चर्चा करेंगे, वरिष्ठ नेताओं से मंथन करेंगे। इसके साथ ही नए सचिव पूरे प्रदेश में दौरा कर, कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
वही छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस में ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों में बदलाव होने की खबर जोरो से है। मिली जानकारी के अनुसार पदों पर लंबे समय से जमे पदाधिकारियों को हटाकर नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। जिसके लिए पूरी सूची तैयार कर ली गई है।
Chhattisgarh Congress Committee
वही प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा है कि प्रदेश में जहां-जहां पदाधिकारी पार्टी के कामों में सक्रिय नहीं और लंबे समय से जमे हुए हैं, उन्हें हटाया जाएगा। पार्टी के प्रकोष्ठों में रिक्त स्थानों को भी भरा जाएगा। आज सचिन पायलट के छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन है।
खबरों के मुताबिक संगठन में बदलाव को लेकर आज अंतिम मुहर लग सकती है। तो वही पीसीसी चीफ दीपक बैज की टीम ने लिस्ट तैयार कर ली है। नगरीय निकाय और उपचुनाव को लेकर राजीव भवन में दोपहर 12 बजे से मैराथन बैठकें होंगी।
कांग्रेस की इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के लिए नवनियुक्त दोनों प्रभारी सचिव एसए संपत कुमार और जरिता लैतफलांग भी शामिल होंगे। इसके साथ ही पूर्व CM भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व मंत्री शिव डहरिया, मो. अकबर समेत तमाम सीनियर नेता बैठक में शामिल होंगे।

