Gram Panchayat : ग्रामीणों ने खोला मोर्चा…! पंचायत सचिव पर कार्रवाई की मांग…पत्नी के नाम पर GST बनाकर राशि निकालने का आरोप…देखें Video
पखांजूर, 27 फरवरी। Gram Panchayat : पखांजूर क्षेत्र की ग्राम पंचायत संगम में पंचायत सचिव के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने विकास कार्यों में कथित गड़बड़ी और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
ग्रामीणों ने पंचायत सचिव अनुतोष मंडल पर आरोप लगाया है कि पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में भारी अनियमितता की गई है। साथ ही आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी के नाम से जीएसटी पंजीयन कराकर पंचायत की राशि का आहरण किया।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पंचायत मद की राशि का पारदर्शी उपयोग नहीं किया गया और कई कार्य कागजों में ही पूर्ण दर्शा दिए गए। इस संबंध में उन्होंने जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
एसडीएम से की गई शिकायत में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वित्तीय लेन-देन की पड़ताल करने की मांग उठाई गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन तेज करेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
राज्य खबर

