Strict Action : बीट निरीक्षण के दौरान अवैध कब्जे पर सख्त कार्रवाई…कक्ष क्रमांक पी/131 से अतिक्रमण हटाया

Strict Action : बीट निरीक्षण के दौरान अवैध कब्जे पर सख्त कार्रवाई…कक्ष क्रमांक पी/131 से अतिक्रमण हटाया

रायपुर, 25 फरवरी। Strict Action : फरसगांव परिक्षेत्र में 22 फरवरी 2026 को बीट निरीक्षण के दौरान वन विकास निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वन भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। निरीक्षण के समय कक्ष क्रमांक पी/131 में अवैध कब्जा पाया गया, जिसे तुरंत हटाया गया। कार्रवाई के दौरान स्थानीय ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग मिला, जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

मामले में आरोपी लच्छेंद्र, पिता सोमाराम, निवासी ग्राम बड़े डोंगर, के विरुद्ध वन अपराध का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वन विकास निगम ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि की सुरक्षा उसकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। भविष्य में भी अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित अभियान चलाया जाएगा। निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे वन संरक्षण में सहयोग करें और किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे की जानकारी तुरंत विभाग को दें।

राज्य खबर