Raipur Breaking : बंधक बनाकर चारपहिया वाहन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार…2 फरार

Raipur Breaking : बंधक बनाकर चारपहिया वाहन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार…2 फरार

रायपुर, 07 सितंबर। Raipur Breaking : रायपुर में पुलिस ने बंधक बनाकर चारपहिया वाहन लूटने वाले आरोपी ललित यादव उर्फ लल्ला को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़ित से मोबाइल छीनकर उसके खाते से 2000 रुपए भी ट्रांसफर किए थे। घटना के दौरान आरोपी ने चाकू दिखाकर कार लेकर भागे थे।

एंटी क्राइम टीम और कबीर नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लूटी गई वेन्यू कार बरामद कर ली गई है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी खोज में लगातार लगी हुई है।

राज्य खबर