Viral Video : 15,000 राखियां और 156 व्यंजन…! ‘खान सर’ ने कैसे रक्षाबंधन को एक बड़े उत्सव में बदला…यहां देखें VIDEO
पटना, 10 अगस्त। Viral Video : एसके मेमोरियल हॉल में प्रसिद्ध शिक्षक और YouTuber सेंसेशन खान सर ने इस रक्षाबंधन को एक भव्य उत्सव में तब्दील कर दिया। लगभग 15,000 छात्राओं ने उनकी कलाई पर राखी बांधी। ऐसा आयोजन जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।
दरअसल, पटना में, इस साल रक्षाबंधन प्रसिद्ध शिक्षक और यूट्यूबर खान सर के नेतृत्व में एक विशाल सांस्कृतिक समारोह में बदल गया, जिसमें उनके हज़ारों छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर 15,000 से ज़्यादा छात्राएँ शामिल हुईं और इस कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से लोकप्रिय हुए, जिससे इस आयोजन की व्यापकता और उत्साह का पता चला।
Education

