Korba Crime News : कोरबा के कपड़ा दुकान में देर रात लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

Korba Crime News : कोरबा के कपड़ा दुकान में देर रात लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

Korba Crime News

कोरबा। छत्तीसगढ़ के ऊर्जा धानी कोरबा शहर के मुख्य मार्ग में पुराना बस स्टैंड के पास रानी धनराज कुंवर देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने संचालित डिलाइट क्लाथ में देर रात करीब 10:20 बजे आग लगने की घटना घटित हो गयी। जिस वक्त आग लगी, दुकान बंद हो चुकी थी।

 

 

अचानक दुकान के बाहर तक आग की लपटें उठने लगी तब इसका पता चला। इलाके में आग लगने की सूचना फैलते ही आसपास के लोगो में हड़कंप मच गया। लोगो ने आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया।

सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस प्रशासन और दमकल की गाड़ियां पंहुचा कर बचाव कर जुट गयी। आग कैसे लगी इसका कारण अभी पता नहीं लगा है। लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। आग अन्य दुकान तक न पहुंचे इसके लिए प्रयास किया जा रहा।

Breaking News News and Politics राज्य खबर