Mother Killed Son : रायगढ़ में दिल दहला देने वाला मामला…! नशे में मां ने ढाई साल के बेटे को पत्थर से कुचलकर मार डाला

Mother Killed Son : रायगढ़ में दिल दहला देने वाला मामला…! नशे में मां ने ढाई साल के बेटे को पत्थर से कुचलकर मार डाला

रायगढ़, 21 अप्रैल। Mother Killed Son : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। कापू थाना क्षेत्र में एक मां ने अपने ही ढाई साल के मासूम बेटे की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला सोनमति सरोती मंछवार अपने मायके जा रही थी। रास्ते में उसने पहले अपनी बेटी को घर वापस भेज दिया और बेटे को साथ लेकर आगे बढ़ती रही। पहाड़ी रास्ते में चलते समय बच्चा थक गया और पैदल चलने से मना करने लगा। इसी बात से नाराज होकर महिला ने आपा खो दिया। उसने पहले बच्चे को जमीन पर पटक दिया और फिर पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय महिला नशे में थी। वारदात के बाद आरोपी ने सच्चाई छिपाने के लिए अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। इधर, बच्चे के पिता बोधसाय मंछवार ने 19 अप्रैल को बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

2 दिन तक ढूंढता रहा परिवार

परिजनों और ग्रामीणों ने दो दिनों तक जंगल में बच्चे की तलाश की। इस दौरान रानीगौवा पहाड़ के पास एक पगडंडी किनारे महुआ पेड़ के पास खून के निशान मिले। आसपास तलाश करने पर गहरी खाई में बच्चे का शव बरामद हुआ, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। संदेह के आधार पर पुलिस ने मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
राज्य खबर