Burari Case : बुराड़ी में शर्मनाक वारदात…! नशे में बेटे पर बुजुर्ग मां के साथ दुष्कर्म…आरोप गिरफ्तार
नई दिल्ली, 21 अप्रैल। Burari Case : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां 36 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी 70 वर्षीय मां के साथ कथित दुष्कर्म और बंधक बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि आरोपी घटना के समय नशे की हालत में था। आरोप है कि उसने घर में अकेले होने का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला को बंधक बनाया और उनके साथ दुष्कर्म किया।
क्राइम न्यूज

