Human Trafficking : रायगढ़ में मानव तस्करी का बड़ा खुलासा…! नाबालिग को 1.5 लाख में बेचा…5 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking : रायगढ़ में मानव तस्करी का बड़ा खुलासा…! नाबालिग को 1.5 लाख में बेचा…5 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़, 16 अप्रैल। Human Trafficking : रायगढ़ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मानव तस्करी के एक सनसनीखेज मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को सुरक्षित रेस्क्यू किया और चार दलालों सहित एक खरीदार आरोपी को मध्यप्रदेश के छतरपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

काम दिलाने के बहाने फंसाया

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसे परिचित लड़की ने काम दिलाने के बहाने रायगढ़ बुलाया, जहां पहले से सक्रिय गिरोह के सदस्यों ने उसे अपने जाल में फंसा लिया।

1.5 लाख में बेचकर कराई जबरन शादी

आरोपियों ने नाबालिग को मध्यप्रदेश के सागर जिले ले जाकर सुनील नामक व्यक्ति को डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया और मंदिर में जबरन शादी करा दी। इसके बाद पीड़िता के साथ लगातार दुष्कर्म किया गया।

वापस आकर फिर बनाया शिकार

किसी तरह पीड़िता वहां से भागकर रायगढ़ लौटी, लेकिन गिरोह ने उसे फिर से बहलाकर देह व्यापार में धकेल दिया और उससे कमाई करने लगे।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी (Human Trafficking) आरोपियों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, मानव तस्करी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
राज्य खबर