Khadi Gramodyog Scam : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिली घटिया साड़ी…! ₹9.7 करोड़ खर्च…500 की जगह 250 वाली क्वालिटी…जांच के आदेश
रायपुर/बिलासपुर, 09 अप्रैल। Khadi Gramodyog Scam : छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग में साड़ी खरीदी को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। करीब 9.7 करोड़ रुपये खर्च कर खरीदी गई साड़ियां अब गुणवत्ता और माप में गंभीर खामियों के चलते विवादों में हैं।
वर्ष 2024-25 के लिए प्रदेश की 1.94 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए साड़ी खरीदी गई थी। प्रति साड़ी 500 रुपये के हिसाब से यह पूरा टेंडर खादी एवं ग्रामोद्योग को दिया गया था।
वर्क ऑर्डर के अनुसार साड़ी की लंबाई 6.3 मीटर तय थी, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग निकली। कई जिलों में कार्यकर्ताओं को 5.5 मीटर से कम, यहां तक कि सिर्फ 5 मीटर की साड़ी दी गई।
राज्य खबर

