ऑनलाइन दवा कंपनियों के विरोध में आज छत्तीसगढ़ के 20 हजार मेडिकल स्टोर बंद

ऑनलाइन दवा कंपनियों के विरोध में आज छत्तीसगढ़ के 20 हजार मेडिकल स्टोर बंद

रायपुर, 20मई| आज देशभर में दवा व्यापारियों ने बंद का ऐलान किया है। इसका असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है, जहां करीब 20 हजार मेडिकल स्टोर आज बंद रहेंगे। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में दवा व्यापारी ऑनलाइन दवा बेचने वाली कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

दवा व्यापारियों का आरोप है कि ऑनलाइन कंपनियां भारी छूट देकर छोटे मेडिकल स्टोरों के कारोबार को प्रभावित कर रही हैं उनका कहना है कि इससे पारंपरिक मेडिकल स्टोर बंद होने की स्थिति में पहुंच रहे हैं लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

व्यापारियों के अनुसार, रायपुर में रोजाना करीब 20 करोड़ रुपए का दवा कारोबार होता है, जबकि पूरे छत्तीसगढ़ में एक दिन का कारोबार लगभग 50 करोड़ रुपए तक पहुंचता है बंद के कारण मरीजों और आम लोगों को दवाइयों की खरीद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

दवा व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर जल्द सख्त नियम नहीं बनाए गए, तो छोटे मेडिकल स्टोरों का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। बंद के दौरान राज्य के कई शहरों में रैली और प्रदर्शन भी आयोजित किए जाएंगे।

Breaking News