CM Helpline1076 : हेल्पलाइन 1076 का कमाल…! 1 घंटे में दूर हुई बिजली समस्या…कोरबा निवासी ने की तारीफ
कोरबा, 11 जून। CM Helpline1076 : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शुरू होने के बाद इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। कोरबा शहर के पंपहाउस क्षेत्र निवासी रामकुमार साहू की बिजली वोल्टेज (अप-डाउन) की समस्या का समाधान शिकायत दर्ज होने के महज एक घंटे के भीतर कर दिया गया।
रामकुमार साहू ने बताया कि उनके क्षेत्र में लगातार विद्युत वोल्टेज में उतार-चढ़ाव की समस्या बनी हुई थी, जिससे घरेलू उपकरणों के खराब होने का खतरा बढ़ गया था और दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे। समस्या से परेशान होकर उन्होंने शाम करीब 4 बजे मोबाइल फोन के माध्यम से सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई।
National
