रायपुर, 29मई| CG Weather Update: भीषण गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। तापमान में गिरावट के कारण सुबह और रात के समय मौसम सुहावना महसूस किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जिले में अधिकतम आर्द्रता 74 प्रतिशत और न्यूनतम 41 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा में नमी बढ़ने के कारण उमस का असर बना हुआ है, हालांकि तेज धूप और लू की तीव्रता पहले की तुलना में कम हो गई है। पिछले 24 घंटे में जिले में बारिश नहीं हुई|
मौसम वैज्ञानिको का कहना है कि लखनऊ मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 28 मई से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले दो से तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर आंधी चलने की संभावना है।
उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि कुछ इलाकों में हवा की गति 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। यह स्थिति पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के संयुक्त प्रभाव के कारण बन रही है।
