Janjgir Murder Mystery : भाई की हत्या में 15 साल जेल काटकर लौटा…फिर कर दिया परिवार के 4 लोगों की हत्या…जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच
जांजगीर-चांपा, 14 मई। Janjgir Murder Mystery : जांजगीर-चांपा जिले के भवंतरा गांव में हुए सनसनीखेज चौहरे हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। जिस वारदात से पूरा गांव दहशत में था, उसमें अब परिवार के ही सदस्य का नाम सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक मेदनी प्रसाद कश्यप के बेटे सोना साय कश्यप ने अपने बेटे गोलू के साथ मिलकर इस खौफनाक हत्याकांड की साजिश रची थी।
बताया जा रहा है कि चारों की हत्या धारदार हथियार से की गई। मृतकों में मेदनी प्रसाद कश्यप, उनकी पत्नी शांति बाई, नाती पीताम्बर कश्यप और नातिन कुमारी मोगरा शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि परिवार में पैतृक जमीन और संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने धीरे-धीरे हिंसक रूप ले लिया। ग्रामीणों के अनुसार परिवार में अक्सर झगड़े होते थे और तनाव लगातार बढ़ रहा था।
क्राइम न्यूज राज्य खबर
