Site icon AB News.Press

Janjgir Murder Mystery : भाई की हत्या में 15 साल जेल काटकर लौटा…फिर कर दिया परिवार के 4 लोगों की हत्या…जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच

Janjgir Murder Mystery: Returned after serving 15 years in prison for his brother's murder... then killed four family members... shocking truth revealed during investigation.

Janjgir Murder Mystery

जांजगीर-चांपा, 14 मई। Janjgir Murder Mystery : जांजगीर-चांपा जिले के भवंतरा गांव में हुए सनसनीखेज चौहरे हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। जिस वारदात से पूरा गांव दहशत में था, उसमें अब परिवार के ही सदस्य का नाम सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक मेदनी प्रसाद कश्यप के बेटे सोना साय कश्यप ने अपने बेटे गोलू के साथ मिलकर इस खौफनाक हत्याकांड की साजिश रची थी। बताया जा रहा है कि चारों की हत्या धारदार हथियार से की गई। मृतकों में मेदनी प्रसाद कश्यप, उनकी पत्नी शांति बाई, नाती पीताम्बर कश्यप और नातिन कुमारी मोगरा शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि परिवार में पैतृक जमीन और संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने धीरे-धीरे हिंसक रूप ले लिया। ग्रामीणों के अनुसार परिवार में अक्सर झगड़े होते थे और तनाव लगातार बढ़ रहा था।

पहले भी हत्या के मामले में जा चुका है जेल

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी सोना साय कश्यप का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। उसने कई साल पहले अपने बड़े भाई की हत्या की थी, जिसमें वह करीब 15 साल तक जेल में रहा। हाल ही में जेल से लौटने के बाद परिवार में विवाद फिर बढ़ गया था।

ऐसे खुला पूरे हत्याकांड का राज

गुरुवार सुबह निर्माणाधीन मकान में काम करने पहुंचे मिस्त्री ने सबसे पहले खून से सने शव देखे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान पुलिस को आरोपी पर शक हुआ और हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें पूरे मामले का खुलासा हुआ।

गांव में डर और आक्रोश

घटना के बाद पूरे भवंतरा गांव में दहशत का माहौल है। लोग इस बात से हैरान हैं कि पारिवारिक विवाद इतनी बड़ी खूनी वारदात में बदल गया। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं और संभावित सहयोगियों की भी जांच कर रही है।
Exit mobile version