केरल में 10 दिन का सियासी सस्पेंस खत्म…कांग्रेस ने नए मुख्यमंत्री का ऐलान किया

केरल में 10 दिन का सियासी सस्पेंस खत्म…कांग्रेस ने नए मुख्यमंत्री का ऐलान किया

केरल,14 मई| केरल की राजनीति में लंबे समय से चल रहा सस्पेंस आखिर खत्म हो गया है कांग्रेस ने नए मुख्यमंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता वी.डी.सतीशन को राज्य की कमान सौंप दी है।

वी.डी. सतीशन लंबे समय से विपक्ष के तेजतर्रार और आक्रामक चेहरे के रूप में पहचाने जाते रहे हैं संगठन के भीतर उनकी मजबूत पकड़ और विधानसभा में प्रभावी भूमिका को इस फैसले की बड़ी वजह माना जा रहा है।

इस घोषणा के बाद केरल से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक हलचल तेज हो गई है समर्थक इसे कांग्रेस के भीतर नए नेतृत्व के उभार के तौर पर देख रहे हैं, जबकि विपक्षी दलों ने इसे राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत के रूप में लिया है।

National News and Politics