रायपुर, 03 मार्च। Herbal Holi : रंगों के महापर्व होली की आहट के साथ ही बस्तर में उत्सव का माहौल बनने लगा है। इस वर्ष सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल होली मनाने के उद्देश्य से जगदलपुर स्थित कलेक्टोरेट परिसर में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार हर्बल गुलाल और फैंसी सामग्री के विशेष स्टॉल लगाए गए हैं।
प्राकृतिक तत्वों से तैयार हर्बल गुलाल
महिलाओं को आत्मनिर्भरता का मंच
जिला प्रशासन की इस पहल से जहां नागरिकों को शुद्ध और मिलावट रहित रंगों का विकल्प मिल रहा है, वहीं स्थानीय महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिल रहा है।स्थानीय संसाधनों से तैयार यह गुलाल बस्तर की माटी की खुशबू को होली के उल्लास में घोल रहा है। प्रशासन और स्व-सहायता समूहों ने शहरवासियों, सामाजिक संगठनों और अधिकारी-कर्मचारियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन स्टॉल्स से खरीदारी करें। आपकी छोटी-सी खरीदी न केवल आपकी होली को रंगीन बनाएगी, बल्कि बस्तर की मेहनतकश महिलाओं के जीवन में आर्थिक समृद्धि के नए रंग भी भरेगी।

