Site icon AB News.Press

Herbal Holi : कलेक्टोरेट परिसर जगदलपुर में प्राकृतिक गुलाल और फैंसी सामग्री की बिक्री शुरू

Herbal Holi: Sale of natural gulal and fancy items begins at the Collectorate premises in Jagdalpur.

Herbal Holi

रायपुर, 03 मार्च। Herbal Holi : रंगों के महापर्व होली की आहट के साथ ही बस्तर  में उत्सव का माहौल बनने लगा है। इस वर्ष सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल होली मनाने के उद्देश्य से जगदलपुर स्थित कलेक्टोरेट परिसर में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार हर्बल गुलाल और फैंसी सामग्री के विशेष स्टॉल लगाए गए हैं।

प्राकृतिक तत्वों से तैयार हर्बल गुलाल

इन स्टॉल्स की खासियत यह है कि यहाँ उपलब्ध गुलाल पूरी तरह प्राकृतिक तत्वों और फूलों-पत्तियों के अर्क से निर्मित है। यह रंग रसायनों के दुष्प्रभावों से मुक्त हैं और त्वचा के लिए सुरक्षित माने जा रहे हैं। सुगंधित हर्बल गुलाल के साथ-साथ बच्चों के लिए आकर्षक फैंसी सामग्री भी उपलब्ध है, जिससे त्योहार की रौनक और बढ़ गई है।

महिलाओं को आत्मनिर्भरता का मंच

जिला प्रशासन की इस पहल से जहां नागरिकों को शुद्ध और मिलावट रहित रंगों का विकल्प मिल रहा है, वहीं स्थानीय महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिल रहा है।स्थानीय संसाधनों से तैयार यह गुलाल बस्तर की माटी की खुशबू को होली के उल्लास में घोल रहा है। प्रशासन और स्व-सहायता समूहों ने शहरवासियों, सामाजिक संगठनों और अधिकारी-कर्मचारियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन स्टॉल्स से खरीदारी करें। आपकी छोटी-सी खरीदी न केवल आपकी होली को रंगीन बनाएगी, बल्कि बस्तर की मेहनतकश महिलाओं के जीवन में आर्थिक समृद्धि के नए रंग भी भरेगी।

Exit mobile version