World Hindi Diwas 2025
रायपुर। हिंदी हमारे देश की राष्ट्रीय भाषा है। भारत और उसके आसपास के कई देशों में भी हिंदी बोली जाती है। इतना ही नहीं हिंदी दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। विश्व हिंदी दिवस 2025 हर साल की तरह 10 जनवरी को मनाया जाता है।
यह दिन हिंदी भाषा के वैश्विक प्रचार-प्रसार और महत्व को उजागर करने के लिए समर्पित है। बता दें कि हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और इसके अंतरराष्ट्रीय महत्व को उजागर करने के लिए यह दिन मनाया जाता है। इसका उद्देश्य हिंदी को वैश्विक पहचान दिलाना और लोगों को इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है।
10 जनवरी 1975 को पहला विश्व हिंदी सम्मेलन नागपुर में आयोजित हुआ था। इसके महत्व को चिह्नित करने के लिए, 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने इस दिन को “विश्व हिंदी दिवस” के रूप में घोषित किया। इस अवसर पर, हिंदी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए भारत और विदेशों में विभिन्न कार्यक्रम, साहित्यिक गोष्ठियां और सांस्कृतिक आयोजन किए जाते हैं।
World Hindi Diwas 2025
बता दें कि इस तिथि का चयन इसलिए किया गया क्योंकि 10 जनवरी 1975 को नागपुर में प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित हुआ था, जिसका उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था। इस सम्मेलन में 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था, जिससे हिंदी के अंतरराष्ट्रीय महत्व को बल मिला।
विश्व हिंदी दिवस 2024 की थीम
इस बार 2024 विश्व हिंदी दिवस सम्मेलन का फोकस ‘हिंदी- पारंपरिक ज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता को जोड़ना‘ विषय पर केंद्रित है। पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का हिंदी दिवस सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित हुआ था। इस सम्मेलन में 30 देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे।
