Earthquake in Jammu Kashmir
कई देशों में एक के बाद एक भूकंप के झटके महसूस किए गए। जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ और डोडा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। किश्तवाड़ में भूकंप की रिक्टर स्केल पर 3.2 की तीव्रता मापी गई। शुक्रवार 5 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 तीव्रता मापी गई है। खबरों के अनुसार भूकंप रात करीब 11 बजे आया था। देर रात आए भूकंप से किश्तवाड़ में हड़कंप मच गया। रात को ही लोगों अपने अपने घरों से बाहर निकल आए।
इसके अलावा राजस्थान के पाली में भी देर रात करीब 1.29 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता करीब 3.7 मापी गई है। देर रात अचानक धरती हिलने से लोगों की नींद उड़ गई। डर के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि यहां भी किसी तरह के की नुकसान की खबर नहीं है। इसके अलावा गुरुवार की रात हिमाचल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
READ MORE – IRAN VS ISRAEL : ईरान ने किया इजराइल पर अटैक की बड़ी तैयारी, अमेरिका को दी चेतावनी
Earthquake in Jammu Kashmir
वहीं न्यूयॉर्क शहर और उत्तरी न्यू जर्सी के आस पास भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक न्यू जर्सी में आए भूकंप की तीव्रता 4.0 थी। यहां के कई इलाकों में भूकंप झटके महसूस किए गए हैं। लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए। हालांकि भूकंप से किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
वहीं इसके साथ ही उत्तरी कैलिफोर्निया में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां 4.4 तीव्रता से भूकंप आया। खास बात ये है कि ये भूकंप एक दो बार नहीं बल्कि 7 भूकंप बार अलग अलग समय पर आया। हालांकि यहां भी किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। म्यांमार में भी शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये। यहां 5.8 तीव्रता से भूकंप आया।
भूकंप आने का काऱण
पृथ्वी के अंदर सात प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।