AB News

Delhi New CM Oath Ceremony : दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन? अंतिम दौर की दौड़ में ये दो सबसे बड़े दावेदार! PM और 20 राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल!

Delhi New CM Oath Ceremony

नई दिल्ली। दिल्ली की राजनीति में यह अनोखा घटनाक्रम देखने को मिल रहा है, जहां पहले शपथ ग्रहण समारोह की भव्य तैयारियां हो रही हैं, मेहमानों की सूची बन रही है, लेकिन अभी तक दूल्हे यानि की “मुख्यमंत्री” का नाम तय नहीं हो पाया है। बता दें कि राजनीतिक प्रक्रियाओं में आमतौर पर पहले नेता का चयन होता है, फिर आयोजन की तैयारियां होती हैं, लेकिन यहां दिल्ली में भाजपा का पूरा सीक्वेंस उलटा चल रहा है।

READ MORE – Maharashtra Politics : उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, राजन सालवी और जितेंद्र जनावाले का इस्तीफा, साजिश का आरोप

भाजपा के इस रुख से अटकलों का बाजार गर्म है। क्या पार्टी कोई बड़ा सरप्राइज देने वाली है? या फिर यह सिर्फ रणनीतिक देरी है? 19 फरवरी को विधायक दल की बैठक के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी, लेकिन फिलहाल यह राजनीतिक ड्रामा काफी दिलचस्प मोड़ पर है। बता दें कि दिल्ली के नए मुख्यमंत्री की शपथ 20 फरवरी को होनी है।

Delhi New CM Oath Ceremony

भाजपा में मुख्यमंत्री पद की रेस को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पार्टी अक्सर चौंकाने वाले फैसले लेती रही है, लेकिन इस बार छह विधायकों के नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं।

संभावित नाम और समीकरण

सूत्रों के अनुसार, भाजपा ने कुल 15 विधायकों के नामों की समीक्षा की और उनमें से 9 को शॉर्टलिस्ट किया है। इन्हीं नामों में से मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष का चयन किया जाएगा।

जातीय और क्षेत्रीय संतुलन

वहीं दिल्ली मंत्रिमंडल में अधिकतम 7 मंत्री हो सकते हैं। ऐसे में चर्चा है कि भाजपा दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों से एक-एक विधायक को शामिल कर सकती है। बिहार और पंजाब में होने वाले चुनावों के अलावा, जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों को भी ध्यान में रखा जाएगा।

Delhi New CM Oath Ceremony

भाजपा का फॉर्मूला

भाजपा ने अतीत में संगठन से जुड़े अनुभवी चेहरों को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी है। इस बार भी पार्टी इसी रणनीति पर आगे बढ़ सकती है। हालांकि, अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व और संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद लिया जाएगा। गौरतलब है कि दिल्ली में बीजेपी को 48 सीटों के साथ शानदार जीत मिली, लेकिन मुख्यमंत्री पद के लिए अब भी संशय बना हुआ है। पार्टी अब भी “दूल्हे” की तलाश में है, और इस रेस में दो नाम सबसे आगे हैं—विजेंद्र गुप्ता और रेखा गुप्ता।

विजेंद्र गुप्ता क्यों हो सकते हैं पसंद?
रेखा गुप्ता कितनी ताकतवर?

Delhi New CM Oath Ceremony

48 घंटे में क्या हो सकता है?

अगले 48 घंटे में दिल्ली का नया मुख्यमंत्री तय होगा। देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी किसे ताज पहनाती है। क्या इस बार भी भाजपा कोई चौंकाने वाला फैसला लेगी, या फिर अनुभवी नामों में से किसी को प्रदेश की कमान सौंपी जाएगी? यह देखना काफी दिलचस्प होगा।

READ MORE – Faridkot Accident : फरीदकोट में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद बस सेम नाले में गिरी, एक महिला समेत 5 लोगों की मौत

Exit mobile version