spot_img
Saturday, June 28, 2025

Chhattisgarh Poet Surendra Dubey Passed Away पद्म श्री सम्मानित जाने माने कवि सुरेन्द्र दुबे का हार्ट अटैक से निधन, सुनाते थे अपनी ही...

Chhattisgarh Poet Surendra Dubey Passed Away रायपुर। पद्मश्री हास्य कवि सुरेन्द्र दुबे का गुरुवार 26 जून 2025 को निधन हो गया है। उन्होंने ACI में...

Latest Posts

Delhi New CM Oath Ceremony : दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन? अंतिम दौर की दौड़ में ये दो सबसे बड़े दावेदार! PM और 20 राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल!

Delhi New CM Oath Ceremony

नई दिल्ली। दिल्ली की राजनीति में यह अनोखा घटनाक्रम देखने को मिल रहा है, जहां पहले शपथ ग्रहण समारोह की भव्य तैयारियां हो रही हैं, मेहमानों की सूची बन रही है, लेकिन अभी तक दूल्हे यानि की “मुख्यमंत्री” का नाम तय नहीं हो पाया है। बता दें कि राजनीतिक प्रक्रियाओं में आमतौर पर पहले नेता का चयन होता है, फिर आयोजन की तैयारियां होती हैं, लेकिन यहां दिल्ली में भाजपा का पूरा सीक्वेंस उलटा चल रहा है।

READ MORE – Maharashtra Politics : उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, राजन सालवी और जितेंद्र जनावाले का इस्तीफा, साजिश का आरोप

भाजपा के इस रुख से अटकलों का बाजार गर्म है। क्या पार्टी कोई बड़ा सरप्राइज देने वाली है? या फिर यह सिर्फ रणनीतिक देरी है? 19 फरवरी को विधायक दल की बैठक के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी, लेकिन फिलहाल यह राजनीतिक ड्रामा काफी दिलचस्प मोड़ पर है। बता दें कि दिल्ली के नए मुख्यमंत्री की शपथ 20 फरवरी को होनी है।

Delhi New CM Oath Ceremony

भाजपा में मुख्यमंत्री पद की रेस को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पार्टी अक्सर चौंकाने वाले फैसले लेती रही है, लेकिन इस बार छह विधायकों के नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं।

संभावित नाम और समीकरण

सूत्रों के अनुसार, भाजपा ने कुल 15 विधायकों के नामों की समीक्षा की और उनमें से 9 को शॉर्टलिस्ट किया है। इन्हीं नामों में से मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष का चयन किया जाएगा।

जातीय और क्षेत्रीय संतुलन

वहीं दिल्ली मंत्रिमंडल में अधिकतम 7 मंत्री हो सकते हैं। ऐसे में चर्चा है कि भाजपा दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों से एक-एक विधायक को शामिल कर सकती है। बिहार और पंजाब में होने वाले चुनावों के अलावा, जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों को भी ध्यान में रखा जाएगा।

Delhi New CM Oath Ceremony

भाजपा का फॉर्मूला

भाजपा ने अतीत में संगठन से जुड़े अनुभवी चेहरों को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी है। इस बार भी पार्टी इसी रणनीति पर आगे बढ़ सकती है। हालांकि, अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व और संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद लिया जाएगा। गौरतलब है कि दिल्ली में बीजेपी को 48 सीटों के साथ शानदार जीत मिली, लेकिन मुख्यमंत्री पद के लिए अब भी संशय बना हुआ है। पार्टी अब भी “दूल्हे” की तलाश में है, और इस रेस में दो नाम सबसे आगे हैं—विजेंद्र गुप्ता और रेखा गुप्ता।

विजेंद्र गुप्ता क्यों हो सकते हैं पसंद?
  • अनुभवी नेता: रोहिणी से लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए।
  • AAP लहर में भी जीते: 2015 और 2020 में आम आदमी पार्टी की जबरदस्त जीत के बावजूद अपनी सीट बचाई।
  • विधानसभा में विपक्ष के नेता: 2015 से 2020 तक दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे, जिससे उनका प्रशासनिक अनुभव मजबूत हुआ।
  • छात्र राजनीति का अनुभव: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ के उपाध्यक्ष रह चुके हैं।
रेखा गुप्ता कितनी ताकतवर?
  • नई लेकिन प्रभावशाली चेहरा: 2025 में पहली बार शालीमार बाग से विधायक बनीं, 2015 से चुनाव लड़ रही थीं।
  • स्थानीय राजनीति में पकड़: 2 बार पार्षद रह चुकी हैं, जिससे जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ बनी।
  • संघ की करीबी: दिल्ली में RSS की सक्रिय सदस्य हैं, जो संगठन में उनकी स्वीकार्यता को बढ़ाता है।
  • छात्र राजनीति में दमदार पृष्ठभूमि: DU छात्र संघ की अध्यक्ष और सचिव रह चुकी हैं।

Delhi New CM Oath Ceremony

48 घंटे में क्या हो सकता है?
  • बीजेपी के आलाकमान को अनुभव और नए चेहरे के बीच संतुलन बनाना होगा।
  • अगर अनुभवी और प्रशासनिक क्षमता को प्राथमिकता दी गई, तो विजेंद्र गुप्ता की दावेदारी मजबूत होगी।
  • अगर महिला नेतृत्व और नई ऊर्जा पर दांव खेला गया, तो रेखा गुप्ता को मौका मिल सकता है।

अगले 48 घंटे में दिल्ली का नया मुख्यमंत्री तय होगा। देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी किसे ताज पहनाती है। क्या इस बार भी भाजपा कोई चौंकाने वाला फैसला लेगी, या फिर अनुभवी नामों में से किसी को प्रदेश की कमान सौंपी जाएगी? यह देखना काफी दिलचस्प होगा।

READ MORE – Faridkot Accident : फरीदकोट में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद बस सेम नाले में गिरी, एक महिला समेत 5 लोगों की मौत

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.