Balod News
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के अमलीडीह क्षेत्र में शनिवार को एक महिला की टुकड़ों में कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। जिसमे शरीर का आधा हिस्सा गायब है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई। फिलहाल अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामला खरखरा केनाल किनारे गांव से लगी बस्ती का है।
बालोद जिले के अमलीडीह गांव में एक महिला का कई टुकड़ों में लाश मिला है। शव मिलने की जानकारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। ये गांव खरखरा केनाल किनारे गांव से सटा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इसके साथ ही शव के अन्य टुकड़ों की भी तलाश की जा रही है।
Balod News
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी से मिली जानकारी के मुताबिक किसी ने हत्या कर शव के टुकड़े किए और फेंक दिया। अब तक महिला की उम्र कितनी है और वह कहां से है इसका पता नहीं चल पाया है। उसका पता तलाशी करने की कोशिश कर रही है। घटनास्थल से थोड़ी ही दूरी पर कुछ कपड़े बरामद हुए हैं।