ECI Press Conference Live: लोकसभा चुनाव 2024: CEC राजीव कुमार बोले- 1.82 करोड़ फर्स्ट टाइम वोटर्स, ‘21.5 करोड़ युवाओं के हाथ भविष्य’

ECI Press Conference Live: लोकसभा चुनाव 2024: CEC राजीव कुमार बोले- 1.82 करोड़ फर्स्ट टाइम वोटर्स, ‘21.5 करोड़ युवाओं के हाथ भविष्य’

ECI Press Conference Live

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान शनिवार को कर दिया गया। शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इनका ऐलान किया गया है। लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें आज घोषित कर दी गईं।

ECI Press Conference Live

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमारा वादा है कि हम राष्ट्रीय चुनाव इस तरह से कराएंगे, जिससे विश्व मंच पर भारत की चमक बढ़ सके। हर चुनाव को संविधान की ओर से सौंपी गई एक पवित्र जिम्मेदारी है। चुनाव आयोग निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिए प्रतिबद्धता पर अटल है। इस बार लोकसभा की 543 सीटों पर 7 फेज में वोटिंग होनी है।

ECI Press Conference Live

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए देश में 29 साल तक के साढ़े 21 करोड़ वोटर युवा हैं। 1.82 करोड़ फर्स्ट टाइम वोटर हैं। ये सभी लोग अपने वोट के जरिए अपना भविष्य तय करने के साथ ही सरकार का भविष्य तय करेंगे। इस देश में कुल मतदाता 96.8 करोड़ हैं। जिनमें से 49.7 करोड़ पुरुष और 47 करोड़ महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि देश में 48 हजार ट्रांसजेंडर, 85 साल से ज्यादा की उम्र के 82 लाख लोग, 2 लाख 18 हजार 100 साल से ज्यादा के मतदाता हैं।

ECI Press Conference Live

17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून 2024 में समाप्त होने वाला है।’

Breaking News News and Politics