Kangana Ranaut Raipur visit: रायपुर पहुंची कंगना रनौत…’भारत भाग्य विधाता’ के प्रमोशन में होंगी शामिल

Kangana Ranaut Raipur visit: रायपुर पहुंची कंगना रनौत…’भारत भाग्य विधाता’ के प्रमोशन में होंगी शामिल

रायपुर, 08 जून। Kangana Ranaut Raipur visit: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के प्रचार अभियान के तहत आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची हैं। उनके आगमन को लेकर शहर में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे, जहां वे फिल्म का अवलोकन करेंगे और आयोजन में भाग लेंगे।

जानकारी के अनुसार, रायपुर के जोरा स्थित पीवीआर सिनेमा में शाम 4 बजे फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग और Meet & Greet कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस दौरान कंगना रनौत दर्शकों, मीडिया प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगी। कार्यक्रम में फिल्म के लेखक और निर्देशक मनोज तापड़िया भी उपस्थित रहेंगे।

इस आयोजन की खास बात यह है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी और कंगना रनौत के आगमन ने इसे राज्य के प्रमुख आयोजनों में शामिल कर दिया है। माना जा रहा है कि फिल्म के सामाजिक संदेश और विषयवस्तु को लेकर यहां महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है।

कंगना रनौत दोपहर लगभग 2 बजे इंडिगो की फ्लाइट से रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंची वही रात करीब 9:15 बजे वापस रवाना होंगी। उनका यह दौरा बेहद व्यस्त रहने वाला है।

कंगना रनौत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में नर्सों की यूनिफॉर्म को लेकर अपनी राय भी रखी थी। उन्होंने कहा था कि मौजूदा नर्सिंग यूनिफॉर्म पर ब्रिटिश दौर का प्रभाव दिखाई देता है और इसमें बदलाव की आवश्यकता हो सकती है। उनके अनुसार, यूनिफॉर्म को अधिक भारतीय और व्यावहारिक रूप देने पर विचार किया जाना चाहिए।

इधर, प्रशासन ने कंगना रनौत के आगमन को देखते हुए एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बनाए हुए हैं ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

राज्य खबर