Fuel Price Shock : आम जनता को बड़ा झटका…! फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम…दिल्ली में पेट्रोल ₹102 के पार…रायपुर में ₹108 के पार…जानिए आपके शहर का रेट

Fuel Price Shock : आम जनता को बड़ा झटका…! फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम…दिल्ली में पेट्रोल ₹102 के पार…रायपुर में ₹108 के पार…जानिए आपके शहर का रेट

नई दिल्ली, 25 मई। Fuel Price Shock : देशभर में एक बार फिर महंगाई का बड़ा झटका लगा है। सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी गई। पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। बीते दो सप्ताह में यह चौथी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। नई दरों के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।

रायपुर सहित कई जिलों में नए रेट लागू

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। राजधानी रायपुर में पेट्रोल ₹108 के पार पहुंच गया है, जबकि डीजल ₹98 से ₹101 प्रति लीटर के बीच बिक रहा है। बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, अंबिकापुर और कोरबा समेत कई जिलों में भी नए रेट लागू कर दिए गए हैं।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल के नए दाम

  • दिल्ली – ₹102.12
  • मुंबई – ₹111.21
  • कोलकाता – ₹113.51
  • जयपुर – ₹113.40
  • पटना – ₹113.50
  • बेंगलुरु – ₹110.60
  • लखनऊ – ₹101.90
  • नोएडा – ₹101.90

प्रमुख शहरों में डीजल के नए दाम

  • दिल्ली – ₹95.20
  • मुंबई – ₹97.80
  • कोलकाता – ₹99.80
  • चेन्नई – ₹99.60
  • हैदराबाद – ₹103.80
  • जयपुर – ₹98.40
  • पटना – ₹99.50
  • बेंगलुरु – ₹98.50

क्यों बढ़ रहे हैं तेल के दाम?

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण और प्रतिबंध लगाए जाने से वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसके चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। सूत्रों के अनुसार, सरकारी तेल कंपनियां लंबे समय से पुराने रेट पर पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price Hike) बेच रही थीं और रोजाना करीब ₹1000 करोड़ से ज्यादा का नुकसान उठा रही थीं। इसी वजह से अब लगातार कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है।
National