भोपाल में ट्विशा शर्मा मौत मामला गरमाया…दोबारा पोस्टमार्टम की मांग तेज

भोपाल में ट्विशा शर्मा मौत मामला गरमाया…दोबारा पोस्टमार्टम की मांग तेज

भोपाल, 20मई। राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार गरमाता जा रहा है मामले में आरोपी बनाए गए ट्विशा के पति समर्थ सिंह की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट और संघर्ष के निशान मिलने के बाद परिजन दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग पर अड़े हुए हैं।

इस संबंध में परिजनों ने दो दिन पहले भोपाल जिला अदालत में याचिका दायर की थी आज को अदालत में इस याचिका पर सुनवाई शुरू हुई उम्मीद जताई जा रही है कि अदालत आज शाम तक फैसला सुना सकती है कि ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा या नहीं।

मामले ने अब राजनीतिक रंग भी लेना शुरू कर दिया है सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। तन्खा ने कहा कि परिजन पिछले आठ दिनों से न्याय के लिए भटक रहे हैं और लगाए गए आरोपों व उठाई गई शंकाओं को देखते हुए निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच जरूरी है।

इधर, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले का स्वतः संज्ञान लिया है आयोग ने मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन और पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा से मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

भोपाल पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने कहा कि ट्विशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल चुकी है और प्रारंभिक जांच में मामला हत्या नहीं बल्कि आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है उन्होंने बताया कि लिगेचर रिपोर्ट में गले के निशानों का मिलान हुआ है। हालांकि, पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि परिजन दोबारा पोस्टमार्टम की मांग कर रहे हैं तो पुलिस को इस पर कोई आपत्ति नहीं है।

पुलिस ने आरोपी समर्थ सिंह की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उसकी तलाश के लिए छह टीमें गठित की गई हैं और लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच जारी है।

क्राइम न्यूज