रायपुर वन मंडल के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों में वेतन देरी से बढ़ी नाराजगी…आंदोलन की चेतावनी

रायपुर वन मंडल के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों में वेतन देरी से बढ़ी नाराजगी…आंदोलन की चेतावनी

रायपुर, 20 मई| रायपुर वन मंडल के अंतर्गत कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों में वेतन भुगतान में लगातार हो रही देरी को लेकर गहरी नाराजगी देखी जा रही है कर्मचारियों का आरोप है कि विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनके समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।

जानकारी के अनुसार रायपुर वन मंडल के अंतर्गत सोन डोंगरी, नया रायपुर, अभनपुर डिपो, गोढ़ी, सीएसओ, एसएसओ, तिल्दा, नंदनवन और जोरा नर्सरी सहित कई प्लांटेशन एवं वन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी कार्यरत हैं ये कर्मचारी पौधरोपण, नर्सरी की देखरेख, वन संरक्षण एवं अन्य रखरखाव संबंधी कार्यों में लगे हुए हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि कठिन परिस्थितियों और तेज धूप में लगातार मेहनत करने के बावजूद उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है इससे उनके परिवारों की आजीविका प्रभावित हो रही है और दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करना भी मुश्किल हो गया है।

नाराज कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया और लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगा कर्मचारियों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की है।

राज्य खबर