रायपुर, 24 अप्रैल। Kharif 2026 : Chhattisgarh State Seed and Agriculture Development Corporation Limited द्वारा खरीफ सीजन 2026 के लिए अनाज, दलहन एवं तिलहन फसलों के प्रमाणित और आधार बीजों की विक्रय दर निर्धारित कर दी गई है। इस संबंध में 10 अप्रैल 2026 को राज्य स्तरीय समिति की बैठक में दरों को मंजूरी दी गई।
परिपत्र के अनुसार धान (मोटा एवं पतला), सुगंधित धान, कोदो-कुटकी, रागी, उड़द, मूंग, कुल्थी, सोयाबीन, मूंगफली, तिल, रामतिल, ज्वार और अरहर जैसी प्रमुख फसलों के बीजों के लिए अलग-अलग दरें तय की गई हैं।
- धान मोटा: 3,478 रु./क्विंटल
- धान पतला: 3,919 रु./क्विंटल
- सुगंधित धान: 4,803 रु. (किसान), 4,611 रु. (समिति)
- तिल: अधिकतम 20,539 रु./क्विंटल
मोटे अनाज और मिलेट्स को भी बढ़ावा
कोदो-कुटकी (7,245 रु.) और रागी (7,229 रु.) जैसे मिलेट्स के बीजों की दरें भी तय की गई हैं, जिससे पोषण और जलवायु अनुकूल खेती को प्रोत्साहन मिलेगा।
दलहन फसलों के बीजों की दरें
उड़द, मूंग, कुल्थी और अरहर के बीजों की कीमतें किस्म और अवधि के अनुसार निर्धारित की गई हैं।
- उड़द: लगभग 14,000 रु./क्विंटल के आसपास
- मूंग: 13,390 से 14,006 रु./क्विंटल
- कुल्थी: 3,893 रु./क्विंटल
- अरहर: 11,369 से 13,220 रु./क्विंटल
तिलहन फसलों की कीमतें
सोयाबीन, मूंगफली, तिल और रामतिल के बीजों की दरें भी तय की गई हैं।
- सोयाबीन: 9,573 से 9,805 रु./क्विंटल
- मूंगफली: 11,816 रु./क्विंटल
- रामतिल: 12,846 रु./क्विंटल
सहकारी समितियों को मिलेगा कमीशन
बीज वितरण के दौरान सहकारी समितियों को 4% कमीशन दिया जाएगा, जिसे देयक जारी करते समय समायोजित किया जाएगा। आधार बीजों की कीमत प्रमाणित बीजों से 100 रुपये प्रति क्विंटल अधिक निर्धारित की गई है। बीजों की दरों में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं जैसे National Food Security Mission के तहत मिलने वाले अनुदान को समायोजित किया गया है। किसानों को अंतिम दरें इन्हीं प्रावधानों के अनुसार मिलेंगी। खरीफ 2026 में किसानों को निर्धारित दरों पर बीज उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उन्हें समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज मिल सकेगा और उत्पादन में वृद्धि की संभावना बढ़ेगी।

