Site icon AB News.Press

Kharif 2026 के लिए बीजों की दरें तय… किसानों को मिलेगा लाभ… धान से लेकर तिल तक अलग-अलग दरें

Seed Rates Fixed for Kharif 2026... Farmers to Benefit... Varying Rates for Crops Ranging from Paddy to Sesame.

Kharif 2026

रायपुर, 24 अप्रैल। Kharif 2026 : Chhattisgarh State Seed and Agriculture Development Corporation Limited द्वारा खरीफ सीजन 2026 के लिए अनाज, दलहन एवं तिलहन फसलों के प्रमाणित और आधार बीजों की विक्रय दर निर्धारित कर दी गई है। इस संबंध में 10 अप्रैल 2026 को राज्य स्तरीय समिति की बैठक में दरों को मंजूरी दी गई।

परिपत्र के अनुसार धान (मोटा एवं पतला), सुगंधित धान, कोदो-कुटकी, रागी, उड़द, मूंग, कुल्थी, सोयाबीन, मूंगफली, तिल, रामतिल, ज्वार और अरहर जैसी प्रमुख फसलों के बीजों के लिए अलग-अलग दरें तय की गई हैं।

मोटे अनाज और मिलेट्स को भी बढ़ावा

कोदो-कुटकी (7,245 रु.) और रागी (7,229 रु.) जैसे मिलेट्स के बीजों की दरें भी तय की गई हैं, जिससे पोषण और जलवायु अनुकूल खेती को प्रोत्साहन मिलेगा।

दलहन फसलों के बीजों की दरें

उड़द, मूंग, कुल्थी और अरहर के बीजों की कीमतें किस्म और अवधि के अनुसार निर्धारित की गई हैं।

तिलहन फसलों की कीमतें

सोयाबीन, मूंगफली, तिल और रामतिल के बीजों की दरें भी तय की गई हैं।

सहकारी समितियों को मिलेगा कमीशन

बीज वितरण के दौरान सहकारी समितियों को 4% कमीशन दिया जाएगा, जिसे देयक जारी करते समय समायोजित किया जाएगा। आधार बीजों की कीमत प्रमाणित बीजों से 100 रुपये प्रति क्विंटल अधिक निर्धारित की गई है। बीजों की दरों में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं जैसे National Food Security Mission के तहत मिलने वाले अनुदान को समायोजित किया गया है। किसानों को अंतिम दरें इन्हीं प्रावधानों के अनुसार मिलेंगी। खरीफ 2026 में किसानों को निर्धारित दरों पर बीज उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उन्हें समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज मिल सकेगा और उत्पादन में वृद्धि की संभावना बढ़ेगी।

Exit mobile version