student rape in raipur School सेंट जोसेफ स्कूल अमलीडीह​​​​​​ में 9वीं की छात्रा से रेप, पीड़िता ने स्कूल में शिकायत की, नहीं हुई थी कार्रवाई

student rape in raipur School सेंट जोसेफ स्कूल अमलीडीह​​​​​​ में 9वीं की छात्रा से रेप, पीड़िता ने स्कूल में शिकायत की, नहीं हुई थी कार्रवाई

student rape in raipur School

रायपुर। रायपुर के अमलीडीज स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में 9वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी इसी स्कूल का 11वीं कक्षा का छात्र है।

शिकायत के बाद राजेन्द्र नगर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी नाबालिग को बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया है।

परिजनों का आरोप है कि आरोपी छात्र पिछले 2 महीनों से किशोरी को परेशान कर रहा था। छात्रा को डरा धमकाकर उसने शोषण किया है।

स्कूल बोला- कमेटी करेगी जांच
स्कूल के प्रबंधक ने कहा कि पुलिस थाने से वारदात की जानकारी मिली। छात्र का नंबर और पता मांगा गया था। स्कूल परिसर में हुई घटना के मामले में जब मैनेजमेंट से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि, सभी तरफ से लापरवाही हुई होगी। हम कमेटी बनाकर जांच करेंगे।

Breaking News राज्य खबर