Raipur Rape Case: रायपुर के सिलयारी नाबालिग दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा…कांग्रेस नेता और पत्रकार गिरफ्तार

Raipur Rape Case: रायपुर के सिलयारी नाबालिग दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा…कांग्रेस नेता और पत्रकार गिरफ्तार

रायपुर, 13 जून। Raipur Rape Case: धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलयारी नाबालिग दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता और एक पत्रकार को गिरफ्तार किया है। दोनों पर मामले को सेटल कराने और आरोपित पक्ष से अवैध रूप से रकम वसूलने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में कांग्रेस नेता सूरज ठाकुर और पत्रकार सैफी खान शामिल हैं। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने मामले को दबाने और समझौता कराने के नाम पर आर्थिक लेन-देन किया।

जांच में सामने आया है कि आरोपित पक्ष से कुल 1.30 लाख रुपये की वसूली की गई थी। यह राशि ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त किए जाने की बात भी जांच में सामने आई है। पुलिस का कहना है कि दोनों की इस पूरे लेन-देन में अहम भूमिका रही है।

इससे पहले इस मामले में पीड़िता के दादा और दो कथित बिचौलियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है, जिन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। आरोप है कि पीड़िता के दादा ने भी समझौते के नाम पर आरोपित पक्ष से रकम ली थी, जिसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से एक लाख रुपये नकद बरामद किए थे।

धरसींवा थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की आगे जांच जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है।

क्राइम न्यूज